होटलों में श्रम विभाग का छापा, काम करते मिले तीन बाल श्रमिक

Share

-होटल संचालकों को बालश्रमिक को काम पर न रखने की दी सख्त हिदायत

फतेहपुर, 21 (हि.स.)। जिले में शनिवार को बालश्रम को रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएचटीयू थाना, चाइल्ड लाइन व श्रम विभाग की संयुक्त टीम को तीन बाल श्रमिक मिले। टीम ने तीनों बालश्रमिकों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में एएचटीयू, चाइल्ड लाइन व श्रम विभाग की टीम ने बहुआ विकास खण्ड के दसवां मील व जिंदपुर क्षेत्र के वैशाली ढाबा, चौहान ढाबा, होटल सिग्नेचर, अपना होटल व भदौरिया होटल में जागरूकता अभियान चलाकर संचालकों का बाल श्रम के बाबत जानकारी देते हुए बालश्रमिक को काम में न रखने की हिदायत दी गयी।

उन्होंने बताया कि होटल संचालक कोई भी बाल श्रमिक न रखें। यदि कोई बाल श्रमिक मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम को निरीक्षण के दौरान तीन बाल श्रमिक मिले। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए टीम ने तीनों बाल श्रमिकों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।