क्रीड़ा भारती ने लखनऊ समेत देशभर के 225 स्थानों पर निकाली बाइक रैली

Share

लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत क्रीड़ा भारती ने मां भारती की अभिनव अर्चना की। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में रविवार को लखनऊ समेत देशभर के 225 स्थानों पर एक समय पर एक साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीशचन्द्र यादव और एमएलसी अवनीश सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने कहा कि क्रीड़ा से चरित्र का निर्माण होता है और उत्तम चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होगा। क्रीड़ा भारती का मुख्य ध्येय है कि प्रत्येक बालक-बालिका एवं सामान्य नागरिक खेल से जुड़ें तथा स्वस्थ एवं संस्कारवान बनें।

इस अवसर पर सभी लोगों को क्रीड़ा भारती की शपथ दिलायी गयी। क्रीड़ा भारती के गोविंद पांडेय और अनुज तिवारी ने इस यात्रा में देशभर के 225 स्थानों पर 75-75 मोटरसाइकिल के समूहों द्वारा रैली निकाली गई। इसी क्रम में लखनऊ में कार्यक्रम रखा गया था।