पुस्तकालय प्रभारी अश्वनी अग्रवाल सेवानिवृत्त

Share

हरिद्वार, 07 मई (हि.स.)। एसएसएमजेएन पीजी कॉलेज में आज पुस्तकालय के वरिष्ठ लिपिक अश्वनी कुमार अग्रवाल 31 वर्षों की अनवरत सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. सरस्वती पाठक, मुख्य परीक्षा प्रभारी डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ सुषमा नयाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

अश्वनी कुमार अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्राचार्य सुनील बत्रा ने उन्हें शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कॉलेज में अपनी सेवायें प्रदान की। डॉ. बत्रा ने उनके दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि श्री अग्रवाल ने 1991 से इस महाविद्यालय में अपनी सेवायें प्रदान करनी प्रारम्भ की थी। डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि 31 वर्षों के इस लम्बे सेवाकाल में उन्होंने अपनी सेवायें छात्र-छात्राओं को प्रदान की। वहीं वे कॉलेज कर्मचारियों के लिए भी सदैव तत्पर रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा, डॉ. सरस्वती पाठक द्वारा अश्वनी कुमार अग्रवाल को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।