देहरादून, 07 मई (हि.स.)। प्रदेश के नामी ठेकेदार के विरुद्ध राजपुर रोड, देहरादून में निर्माणाधीन पांच सितारा होटल के निर्माण में 15 करोड़ की ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
भुक्तभोगी लारोचे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स द्वारा मुसूरी डायवर्सन, राजपुर रोड पर 5 सितारा होटल का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए गुरविंदर सिंह नागपाल ने अपनी कंपनी मैसर्स आईके बिल्डर्स के माध्यम से 14 जनवरी 2021 को सशर्त अंकित ठेका लेकर कार्य आरम्भ किया। गुरविंदर ने फर्जी बिलों के माध्यम से लगभग 19 करोड़ का भुगतान लेने के बाद सिर्फ 4 करोड़ का ही काम किया पाया गया।
इस धोखाधड़ी के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के बाद किये गए सर्वेक्षण में गुरविंदर के प्रस्तुत 15 करोड़ के बिल फ़र्ज़ी पाए गए। कार्य स्थल पर लगायी गयी मशीनरी भी गुरविंदर के द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दी गयी है, जिसकी वजह से निर्माण कार्य रुक गया है।
ठेकेदार गुरविंदर सिंह जुए और अन्य कई गलत आदतों का आदी है और इसी प्रकार कई लोगो के साथ करोड़ों की बेमानी में लिप्त है। दर्ज़ प्राथमिकी के आधार पर गुरविंदर सिंह को 6 साल की सजा हो सकती है।