महाराणा प्रताप ने शौर्य और धैर्य के साथ मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निभाया : ओम प्रकाश पांडे

Share

—आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को करेंगी जागरूक, स्तनपान दर में वृद्धि व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना उद्देश्य

वाराणसी, 09 मई (हि.स.) पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार के निर्देश पर पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी संकेतकों में सुधार लाने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विविध गतिविधियां संचालित कर रहा है। इन्हीं गतिविधियों में मंगलवार (10 मई) से ‘पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान’ शुरू किया जाएगा।

अभियान में छह माह तक केवल स्तनपान की दर में वृद्धि होने के अपेक्षित परिणाम प्राप्त होने के साथ ही शिशु मृत्यु दर में भी सुधार लाया जा सकेगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक डॉ सारिका मोहन ने वाराणसी सहित प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को इसके लिए पत्र जारी कर दिशा-निर्देश भी दिया।

आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने सोमवार को बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान से संबन्धित दिशा-निर्देश समस्त विकास खंड के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जारी कर दिया गए हैं। गर्मियों में शिशुओं में केवल स्तनपान सम्बन्धी व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए ‘पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान’ 30 जून तक समस्त कन्वर्जेंस विभागों, जन प्रतिनिधियों तथा डेव्लपमेंट पार्टनर्स के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय में छह माह तक के शिशुओं में केवल स्तनपान सुनिश्चित करना है। माँ का दूध शिशु के लिए अमृत के समान होता है तथा शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु का स्तनपान प्रारम्भ करा दिया जाये। उन्होंने बताया कि शिशु की छह माह की आयु तक “केवल स्तनपान” उसके जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन जागरूकता की कमी से समाज में प्रचलित विभिन्न मान्यताओं व मिथकों के कारण छह माह तक “केवल स्तनपान सुनिश्चित नहीं हो पाता है। परिवार के सदस्यों द्वारा शिशु को घुट्टी, शहद, चीनी का घोल, पानी आदि का सेवन करा दिया जाता है, जिसके कारण शिशुओं में कई प्रकार के संक्रमण हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि माँ के दूध में अन्य पौष्टिक तत्वों के साथ-साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है और शिशु की पानी की आवश्यकता केवल स्तनपान से पूरी हो जाती है। अतः शिशु को छः माह तक, ऊपर से पानी देने की बिलकुल आवश्यकता नहीं होती है।

—क्या कहते हैं आंकड़े

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफ़एचएस-5) के अनुसार उत्तर प्रदेश में छह माह तक के शिशुओं में केवल स्तनपान” की दर 59.7 प्रतिशत है, जबकि भारत मे यह 63.7 प्रतिशत है। एनएफ़एचएस- 5 के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्ज़ापुर, अमेठी, बस्ती, लखनऊ में “केवल स्तनपान की दर जहां 70 प्रतिशत से अधिक है। वहीं ,वाराणसी सहित आगरा, बांदा, रामपुर व अन्य जनपदों में “केवल स्तनपान” की दर 50 प्रतिशत से भी कम है।