भाजयुमो ने फूंका आप का पुतला

Share

देहरादून, 07 मई (हि.स.)। भाजपा नेता तजेन्द्र सिंह बग्गा पर दिल्ली पुलिस के किए गए जुल्म के विरोध में भाजयुमो के अंशुल चावला ने आप सरकार का पुतला फूंका।

शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के इशारों पर चलने वाली पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बिना बताए सिविल वर्दी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा को जबरन सुबह 5 बजे उनके घर में गुंडे बदमाशों की तरह घुस कर उठाया। उनके पिता के साथ मारपीट की गई जो बेहद ही शर्मनाक है। बग्गा की फर्जी गिरफ्तारी के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लैंसडाउन चौक पर अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस का पुतला दहन किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी द्वारा जो बदले की भावना और सत्ता का दुरुपयोग करके तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर कार्रवाई की गई, उसकी युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है। 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी एक ऐसे इंसान को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर गए, जिसने कोई आपराधिक काम नहीं किया।

प्रदर्शन में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, रविंद्र कटारिया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, समर गुप्ता, महानगर महामंत्री कुलदीप पंत, समीर डोभाल, तरुण जैन, दीपक सोनकर, नीरज चौहान, सत्यम अरोड़ा, नवीन पोखरियाल, ईश्वर थापा, अनमोल बिंजोला दीपक जेठी, अनस, ललित भटनागर, धीरू, शुभम राठौर अनमोल राय, ऋषभ पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।