अनूपपुर: 35 किलोमीटर की दूरी तय कर तीन हाथियों का दल पहुंचा पोड़ी जंगल में

Share

अनूपपुर, 18 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परीक्षेत्र से अनूपपुर जिले के जैतहरी, कोतमा वन परिक्षेत्र में पुनः आए 3 दन्तैल हाथियों का समूह गत दिवस पडौर के जंगल में पूरे दिन आराम करने बाद देर शाम ग्राम पडौर के बैगानटोला, लतार होते हुए वन परीक्षेत्र अनूपपुर के कोलमी, जल्दाटोला,ठूठी,मन्टोलिया, चटुआ होते हुए बुधवार की सुबह पोडी बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 405 बड़का ताल,खाड़ा बांध के ऊपर के जंगल में पहुंचकर पूरा दिन आराम कर रहें हैं। देर शाम इनके निकलने पर वन विभाग नजार बनाये हुए हैं।

जानकारी अनुसार हाथियों का समूह मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह के मध्य लगभग 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय किया है किंतु अब तक किसी भी तरह का नुकसान जनघायल जनहानि की घटना नहीं हुई। तीन दन्तैल हाथियों के निरंतर विचरण की सूचना पर वन विभाग पूरी तरह सक्रिय रहकर ग्रामीणों को हाथियों के समूह से दूर रहने, सतर्क रहने की सलाह देते हुए संभावित इलाकों के गांव वालों को पंचायतों के माध्यम से मुनादी कराकर निरंतर सतर्क कर रही है बुधवार की शाम हाथियों का समूह किस ओर रुख करेगा यह देर शाम तक पता चल सकेगा।