राजगढ़,21 मई (हि.स.)। कुरावर थाना पुलिस टीम ने एक दिन पहले तलेन रोड़ स्थित मेडिकल स्टोर के सामने से बाइक चोरी करने वाले आरोपित को सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से श्यामपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया।
थानाप्रभारी आरएस.सक्तावत ने शनिवार को बताया कि बीते रोज ग्राम कोटरीकला निवासी रामेश्वर पुत्र चतुर्भुज मीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते रोज अज्ञात बदमाश तलेन रोड़ स्थित विशाल मेडिकल के सामने से बाइक क्रमांक एमपी 37 एमआर 3628 चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू की। वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर भूपेन्द्र खाती (35) साल निवासी ग्राम मुस्कुरा थाना मंडी जिला सीहोर को श्यामपुर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक जब्त की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी आरएस.सक्तवात, एसआई गुंजा जमादार,आरएस. मालवीय, आर.मुकेश मीना, संदीप मीना, रवि धाकड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।