वृंदावन : पुलिस की सख्ती के बाद रशियन बिल्डिंग को खाली करने लगे विदेशी

Share

कुछ लोग बिल्डिंग से निकलने को नहीं तैयार, पुलिस की दस्तक के बाद भी नहीं खोले कमरों के गेट

प्रशासनिक अधिकारियों ने नोटिस देकर की थी बिल्डिंग खाली करने की अपील

मथुरा, 04 अप्रैल(हि.स.)। वृंदावन में को इस्कॉन मंदिर के पीछे बारह घाट बांगर में बनी सात मंजिला श्री वृंदावन धाम रशियन बिल्डिंग को सीज करने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। सोमवार को रमनरेती चौकी प्रभारी ने लोगों से संपर्क कर खाली करने का आग्रह किया है।

गौरतलब हो कि, इस बहुमंजिला इमारत में अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा मानक पूरे न होने के चलते जिलाधिकारी के आदेशो के क्रम में रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ रशियन बिल्डिंग को अति शीघ्र खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा कर लोगों से अपने फ्लैट खाली करने की अपील की।

सोमवार को रमनरेती चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने उप निरीक्षक नितिन शर्मा व पुलिस कर्मियों के साथ इमारत में रह रहे लोगों से संपर्क कर बिल्डिंग खाली करने का आग्रह किया। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ लोग अपने फ्लैट खाली कर अपने लिए नया ठिकाना तलाशने में लगे हैं। तो कुछ लोग किसी भी हाल में बिल्डिंग खाली करने को राजी नहीं है। पुलिस ने ऐसे करीब एक दर्जन फ्लैटों के बाहर दस्तक दी लेकिन उनमें रह रहे लोगों ने पुलिस से बात करना तो दूर दरवाजा तक नही खोला।

वहीं बिल्डिंग में बहुत सारे ऐसे बुजुर्ग भी हैं जिन्होंने मोटी रकम देकर यहां फ्लैट खरीदे और अब उनके पास इतना पैसा नही की वो कहीं और जाकर अपने लिये रहने की व्यबस्था कर सकें। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की अपील की है । वही उप निरीक्षक ललित शर्मा ने बताया की हम लगातार लोगों से बिल्डिंग खाली करने की अपील कर रहे है। एक-दो दिन में ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिल्डिंग खाली कराने के लिए प्रभावी और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अवैध रूप से रहने वाले विदेशी दम्पति ने की थी पुलिसकर्मियों से मारपीट

गौरतलब है कि, कथित रूप से रसियन बिल्डिंग के ऑनर व मूल रूप से रसिया के रहने वाले रोमानोमा योरोस्वलोव व उनकी पत्नी नतालिया क्रीवोनोसोवा को वीजा अवधि समाप्त होने पर अवैध रूप से रहने व पुलिस कर्मियों से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया था