सड़क हादसों में बालक सहित दो की मौत

Share

फिरोजाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसों में रविवार को बालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जवकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नया बॉस रामशंकर (35) पुत्र जय सिंह गांव लाघई धीरपुरा से तेहरवी संस्कार में भाग लेकर घर लौट रहे थे। उनके साथ फरिहा के गांव आरापुर निवासी जितेन्द्र पुत्र रतन सिंह भी साथ था। बताया जाता है कि तभी थाना नारखी क्षेत्र के ब्रहम्मदेव चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामशंकर की मौत हो गयी। जवकि जितेन्द्र घायल हो गया। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।

दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर निवासी नसरूद्वद्वीन का पुत्र अल्केफ (14) एक ग्लास फैक्ट्री के पास खेल रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक उसे तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।