स्प्रिंग फेयर के समापन दिवस पर मुरादाबाद को मिले तीन गोल्ड अवार्ड

Share

मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। नोएडा में स्प्रिंग फेयर के समापन दिवस पर स्टालों की भव्य एवं आकर्षक सजावट पर दिए जाने वाले पुरस्कारों का वितरण समारोह आकर्षक रहा। इस बार फेयर में स्टालों की साज-सज्जा पर मुरादाबाद के खाते में तीन गोल्ड अवार्ड आए। लैंप लाइटिंग एवं एक्सेसरीज की कैटगरी में अजय शंकर मैमोरियल गोल्ड अवार्ड मुरादाबाद की सिटीक्राफ्ट्स कार्पोरेशन फर्म को मिला, जिसे दानिश ने प्राप्त किया। जबकि इसी कैटगरी में सिल्वर अवार्ड मुरादाबाद की एक्सपोर्ट फर्म आरएच कलेक्शन को दिया गया, जिसे अब्दुल्ला हुसैन ने प्राप्त किया। हाउसवेयर, टेबल वेयर, किचन वियर, होटल वेयर कैटगरी में पीएन सूरी मेमोरियल गोल्ड अवार्ड मुरादाबाद की निर्यात फर्म अधर्व इंटरनेशनल को मिला, जिसे करण कपूर ने प्राप्त किया। फर्नीचर, हार्डवेयर एक्सेसरीज में गोल्ड अवार्ड मुरादाबाद की एक्सपोर्ट फर्म आरआर ओवरसीज को मिला, जिसे राहुल व दीपक ने प्राप्त किया।