देहरादून, 07 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस मौके उप राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की। उप राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की।