महोबा, 3 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में दिनों दिन बढ़ रही चोरी और टप्पेबाजी की घटना को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम चरखारी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया है। मुख्य मार्गों से जुलूस निकालने से साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है।
गौरतलब है कि तकरीबन तीन महीने पहले अपराधियों द्वारा चरखारी के मुख्य बाजार में आभूषण व्यापारी के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा करने में खाकी आज तक नाकाम रही है,जिसके बाद दोबारा फिर से होने वाली टप्पेबाजी की घटना ने व्यापारियों को एकजुट होकर प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया है।
चरखारी तहसील पहुंचे व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान चरखारी का मुख्य बाजार बंद करके व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है,इस दौरान खाकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने मुख्य मार्गों से पैदल एवं बाइक जुलूस निकाला।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ ही लगभग तीन महीने पहले एक सर्राफ़ा व्यापारी के साथ की गई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा किए जाने की अपील की गई है।
आपको बता दें कि तीन महीने पहले एक सर्राफ़ा व्यापारी को टप्पेबाजी का शिकार बनाते हुए लाखों की चपत दी जा चुकी है,इसी कड़ी साथ ही अभी हाल ही में उसी सर्राफ़ा व्यापारी को दोबारा टप्पेबाजी का शिकार बनाया गया है,तीन महीने पहले होने वाली घटना का खुलासा आज तक नही हो सका है,तभी दोबारा होने वाली टप्पेबाजी की घटना ने व्यापारियों की नींद उड़ा कर रख दी है,जिसे लेकर व्यापारी वर्ग में पुलिस के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है।