होटल स्वामी के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों की नकदी समेत सामान चोरी

Share

हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में अब्दाल साहब बस्ती में अज्ञात चोरों ने एक होटल स्वामी के कमरे में सेंधमारी कर आलमारी में रखे लाखों रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात चोर के खिलाफ करवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सहारनपुर के आलमपुरा निवासी माजिद ने पुलिस को बताया कि वह कलियर में टंकी चौक के पास शाकाहारी होटल चलाता है। अब्दाल शाह बस्ती में एक मीनार होटल वाली गली में एक मकान में किराए पर रहता है। बुधवार को वह और उसकी पत्नी होटल पर काम करने गए थे। उसकी एक बेटी कमरे पर थी। शाम पांच बजे वह भी कमरे का ताला लगाकर होटल पर उनके पास चली गई। जब वह अपने परिवार के साथ देर रात कमरे पर वापस लौटे तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखी आलमारी का भी ताला टूटा था, सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये गायब भी गायब थे।

पीड़ित ने बताया वह पुराने सिक्के और नोटों को जमा करने का शौकीन है। उसने लाखों रुपये के सिक्के और नोट जमा कर आलमारी में रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि सिक्कों के अलावा एक लाख रुपये कमेटी के मिलकर दो लाख रुपए जमा किए हुए थे, जो उन्होंने एक प्लॉट के लिए जमा किये थे। पीडि़त ने पुलिस से अज्ञात चोर के खिलाफ करवाई की मांग की है। पुलिस अब पीडि़त की शिकायत पर मामले कि जांच कर रही है।