प्रेमनगर आश्रम ने दो सौ छात्रों को वितरित की पाठ्य सामग्री

Share

हरिद्वार, 06 अप्रैल (हि.स.)। श्री प्रेमनगर आश्रम में माता राजराजेश्वरी की जयंती के उपलक्ष्य में 200 छात्रों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गयी।

इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, विशिष्ट अतिथि एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान, पार्षद मोनिका सैनी ने किया। इस अवसर पर आयोजित संत्संग में स्वामी तारकेश्वरानंद ने माता राजराजेश्वरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहाकि उनका जीवन अध्यात्म व ज्ञान के प्रचार में लगा रहा। उन्होंने देशभर में सत्संग सम्मेलनों का आयोजन कर ज्ञान की ज्योति का प्रकाश किया। इसके साथ ही मानव जाति को ऊंच-नीच आदि कुरीतियों के कीचड़ से निकालने में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहाकि वे दया व करूणा की मूर्ति थीं।

नवरात्र के संबंध में उन्होंने कहाकि शक्ति की उपासना वह पुरूष करता है, जो परमात्मा की शक्ति का सर्वत्र अनुभव करता है। कहाकि उस मां की शक्ति का ही ना समझने के कारण ही मानव का चारित्रिक पतन हो रहा है।

इस अवसर पर रमणीक भाई, पवन कुमार, सुशांत पाल, गणेश कुमार, रोहित साहू, कामेन्द्र सैनी, रविन्द्र सैनी, दीपक तेलियान, आदि मौजूद रहे।