देहरादून, 05 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पत्नियों और महिला अधिकारियों की संस्था ‘कस्तूरी’ एसोसिएशन की ओर से मलिन बस्तियों में रह रहे बच्चों को शिक्षा के लिए कॉपी-किताब वितरित की गई।
कस्तूरी एसोसिएशन ने मीठी बेरी के पास मलिन बस्तियों में रह रहे बच्चों को उत्तराखंड चैप्टर की ओर से बिल्डिंग द ड्रीम्स फाउंडेशन एनजीओ के साथ ”शिक्षा सभी के लिए” “एजुकेशन फॉर ऑल” के उद्देश्य से पढ़ने के लिए सामग्री वितरित की गई।