नहर में मिला युवक का शव

Share

देहरादून, 05 अप्रैल (हि.स.)। डोईवाला के केशवपुरी मुख्य सिंचाई नहर में विशाल उर्फ मोदी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय विशाल पुत्र रणवीर निवासी केशवपुरी मंगलवार सुबह ही दिल्ली से वापस घर आया था और घर से यह कहकर निकला की वह बाल कटवाने जा रहा है। तत्पश्चात नहर में नहाने जाएगा। परंतु उसे मालूम ना था कि यह उसके अंतिम शब्द होंगे।

घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। पुलिस द्वारा युवक को डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरादून ले जाया जाएगा।