गोपेश्वर, 04 अप्रैल (हि.स.)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया।
बढ़ती महंगाई के विरोध में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत और बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव परिणाम आते ही जनता को महंगाई के रूप में बड़ा पुरस्कार दिया है। दिनों दिन तेल और रसोई गैस के दाम बढ़ते से जनता त्रस्त हो गई है। प्रदर्शन के दौरान बदरीनाथ विधायक ने कहा कि कांग्रेस की ओर से महंगाई को लेकर शुरू किया गया प्रदर्शन गया है। यदि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर राज्य में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, कार्यकारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत, अनीता नेगी, ऊषा फरस्वाण, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मनीष नेगी, धीरेंद्र गरोडिया आदि मौजूद थे।