स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालयों पर किया ध्वजारोहण, निकाली प्रभातफेरी

Share

प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल सम्बोधित किया

– वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सम्मान, बताया पार्टी का इतिहास और संघर्ष

वाराणसी, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को वाराणसी सहित पूरे देश में उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस पर जिले में रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय सहित जिले और महानगर के कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई।

महानगर की ओर से सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में प्रातः 09 ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी सिगरा गुलाब बाग कार्यालय से उठकर भारत माता मंदिर गई। प्रभातफेरी और शोभायात्रा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन सुना।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गुलाबबाग कार्यालय, रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय सहित महानगर के 13 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से देखा। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने से लेकर पार्टी के शुरूआत संघर्षो को भी कार्यकर्ताओं को बताया गया। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ नेताओं ने सुना। पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने घरों पर भी भाजपा के झंडे को फहराया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्र्यापण कर सम्मान किया गया।