कुलपति ने विवि छात्रावास में छात्रों के साथ खाना खाया

Share

मेरठ, 05 मार्च (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने छात्रों के साथ नाश्ता करके खाने की गुणवत्ता को परखा। मैस इंचार्ज को गुणवत्ता बनाए रखने और छात्रों को गुणवत्ता युक्त खाने देने के निर्देश दिए। कुलपति ने हॉस्टल की सफाई व्यवस्था को भी परखा।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शनिवार को विवि के कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह के साथ छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि छात्रावास को स्वच्छ रखे। साथ ही प्रत्येक छात्र पौधरोपण भी करेें तथा उसकी देखभाल करें। वार्डन से बात कर गार्डन और छात्रावास को सुंदर व स्वच्छ बनाएं। कुलपति ने कहा कि छात्रावास को पॉलीथिन मुक्त बनाए। कम से कम पॉलीथिन का प्रयोग करें। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने छात्रों से बात की तथा छात्रों से पढाई पर ध्यान देने, शोध करने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि नियमित व समय से अपनी कक्षाओं में जाएं। शिक्षकों से सवाल-जबाव कर अपनी शंकाओं का समाधान करें। छात्रों से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी बात कही। छात्रों की समस्याओं को सुनते हुए उसके जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।