हमीरपुर, 06 मार्च (हि.स.)। उजनेडी निवासी एक व्यक्ति फर्जी सेलटैक्स अधिकारी बनकर कर कई दिनों से व्यापारियों की गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहा था। आज हमीरपुर के रानीलक्ष्मी बाई तिराहे पर करीब 12 बजे दोपहर में खड़े होकर सुमेरपुर कस्बे के एक व्यापारी अमित साहू की गाड़ी को रोककर कागजात देखे व पैसे लिए, जिसकी सूचना व्यापारी द्वारा सुमेरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता को दी।
सूचना पर तत्काल सुमेरपुर से हमीरपुर अपनी टीम सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष पहुंचे और जानकारी पर खुद का सेलटैक्स अधिकारी बता रहा उमेश दीक्षित निवासी उजनेडी हमीरपुर को रंगे हाथों पैसा लेते पकड़ लिया। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को मिली तो वो सब भी मौके पर आ गए। उन्होंने फर्जी सेलटैक्स अधिकारी से व्यापारी से लिये गये पैसे वापस दिलाये। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना लगने पर पुलिस ने उस जालसाज को अपनी हिरासत में ले लिया है।