नैनीताल, 27 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल की एमएससी अकार्बनिक रसायन की पूर्व छात्रा ललिता जोशी और भूगर्भ विज्ञान विषय में एमएससी कर चुकी पूर्व छात्रा शोभा मेहता ने यूजीसी नेट परीक्षा जेआरएफ के साथ उत्तीर्ण की है। शोभा ने देश भर में 23 रैंक प्राप्त कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन किया है। उनका चयन आईआईटी मुंबई में शोध कार्य के लिए भी हुआ हैं। उनके पिता बलवंत मेहता कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं तथा माता आनंदी मेहता गृहणी हैं। ललिता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों प्रो. एबी मेलकानी, डॉ. गीता तिवारी सहित अपने माता-पिता को दिया है। इसके अलावा जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व छात्र गौरव रावत ने भी यूजीसी नेट परीक्षा पास की है।
कूटा यानी कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. सोहेल जावेद, डॉ. प्रदीप, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. गगन होती , डॉ. मनोज धोनी, डॉ. सीमा व डॉ. रितेश साह आदि ने खुशी व्यक्त की है, और शुभकामनाएं दी हैं।