लखनपुरी के महानगर में मनाया गया झुनझुन वाली दादी का उत्सव
लखनऊ, 26 मार्च (हि.स.)। ‘नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब, आज दादी आई है’ कृपा कर दादी कीर्तन करवाऊंगा…, ‘ओ जंगल के राजा मेरी दादी को लेकर आजा…, जैसे भजनों को गाते हुए लखनपुरी में 151 महिलाओं ने भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में हर कोई भक्ति के रंग में रंग गया। दादी की जिधर से शोभा यात्रा निकली उधर ही झुनझुन वाली दादी की जय जयकार रही।
श्री दादी जी मित्र मंडल की ओर से शनिवार को कलश यात्रा निकली। यात्रा शहर के महानगर, सिविल अस्पताल के सामने से होते हुए छन्नी लाल चौराहा श्री श्याम सत्संग भवन पहुंच कर सम्पन्न हो गई। लाल चुनरी रंग की साड़ी पहने और सिर पर सजे हुए कलश को चल रही महिलाओं की शोभा यात्रा देखते ही बन रही थी।
उत्सव में कोलकाता से आए भजन गायक संजय ने भावपूर्ण नारायणी चरित्र मानस का पाठ किया। नारायणी चरित्र मानस पाठ के चौथे अध्याय में, जब दादी के विवाह के दर्शन होते हैं, उस समय वर और कन्या का विवाह भी हुआ। वर और कन्य परिणय सूत्र में बंध गए।
इसके बाद डोली उत्सव हुआ। जिसमें समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर श्री दादी जी मित्र मंडल के अनुराग साहू, दिनेश मेघदूत अग्रवाल, महेश गर्ग, सतीश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मेघदूत, जय गर्ग, शरद देवरा, रूपेश अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, वीरेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहयोग प्रदान कर रहे हैं।