शह-मात के खेल में प्रतिभाग करेंगी 30 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें : कसाना

Share

बुविवि कर रहा है नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज महिला प्रतियोगिता का आयोजन

झांसी,13 मार्च(हि. स.)। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली, के द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज महिला प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व दिया गया है।

विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉक्टर सूरजपाल सिंह कसाना ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 मार्च 2022 से 16 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश कुमार पाण्डेय के द्वारा प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा। डॉ कसाना ने कहा कि लम्बे अरसे के बाद जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिवार कर रहा है। उन्होंने कुलपति का विशेष आभार जताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से विश्वविद्यालय में खेलों के प्रति उत्साह का माहौल बनेगा। उक्त प्रतियोगिता में अभी तक 30 से ज्यादा विश्वविद्यालयों की प्रविष्टि प्राप्त हो गई है।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है टीमें हैं- डॉ. राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी (प्रयागराज), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब), सीपीयू भटिंडा यूनिवर्सिटी (पंजाब), डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी (आगरा), लखनऊ यूनिवर्सिटी, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी (सिरसा हरियाणा), डॉ. राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी (अयोध्या), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (मोहाली पंजाबी), यूनिवर्सिटी पटियाला (पंजाब), जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (न्यू दिल्ली), एमडीयू यूनिवर्सिटी (रोहतक), चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी (भिवानी हरियाणा), पंजाब यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़), हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (शिमला), दिल्ली यूनिवर्सिटी, जम्मू यूनिवर्सिटी, दीनबंधु यूनिवर्सिटी (सोनीपत), चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (जिंद), एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी (बरेली), कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (हिसार), हरियाणा गुरुदेव वेटनरी यूनिवर्सिटी (लुधियाना), थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी (पटियाला), सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सी सी यूनिवर्सिटी (मेरठ), नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (दिल्ली), बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (झांसी), एक्टू यूनिवर्सिटी (लखनऊ) इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं।