प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी सपा-प्रसपा गठबंधन सरकार : आशीष चौबे

Share

कानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। जनविरोधी सरकार की विदाई 10 मार्च को तय है। सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशी कानपुर महानगर से भारी मतों से विजयी होंगे और प्रचंड बहुमत से उप्र में सपा गठबंधन सरकार बनेगी। प्रदेश में बनने वाली सपा सरकार में कानपुर का महत्वपूर्ण स्थान होगा। यह बातें रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कही।

उन्होंने कहा कि 6 चरणों में ही सपा गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। सोमवार को सातवें चरण के होने वाले चुनाव में भी सपा गठबंधन के प्रत्याशी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर उन्होंने अशोक नगर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सपा गठबंधन के प्रत्याशी विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सतीश निगम, कैंट से प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी व महाराजपुर से प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल का फूलों की माला, पगड़ी व शाल उड़ाकर स्वागत किया।

गठबंधन प्रत्याशियों के रूप में मौजूद सभी विधायकों व प्रत्याशियों ने संघ की तर्ज पर काम करते हुए सहयोग देने के लिए प्रसपा पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सदेव सहयोग देने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में हरि कुशवाहा, अब्दुल समी शाह, सुनील बाजपेई, राजेंद्र खरे, तौसीफ खान, सरवन गौतम, इमरान सिद्धकी, अजय शर्मा, सादिक खान, हाजी अयूब आलम, प्रभात गहरवार, पुष्पेंद्र यादव, शमशाद मोहम्मद, ऋषि दुबे, प्रमोद अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।