उप्र: मतगणना स्थल पर मोबाइल जैमर लगाये जाने की मांग

Share

लखनऊ, 08 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना स्थल पर मोबाइल जैमर लगाये जाने की मांग की है। मतगणना स्थल के आसपास मोबाइल फोन के अत्याधिक दुरुपयोग को इसका कारण बताया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्वहस्ताक्षर वाले पत्र को मीडिया में देते हुए बताया कि प्रदेश के समस्त जनपद में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो जायेगी। ऐसे में मोबाइल के दुरुपयोग से हैकिंग की आशंका व्यक्त की जा रही है। सभी मतगणना स्थल के निकट मोबाइल जैमर लगाया जाये, जिससे निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके। समाजवादी पार्टी ने पत्र को मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के नाम से प्रेषित किया है। वहीं इस पत्र की एक प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को भी दिया गया है।