अनूपपुर: जिले में अब तक 10 लाख 63 हजार से अधिक ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Share

12 से 14 वर्ष के 2295 बच्चों को लगाई गई प्रथम डोज वैक्सीन

अनूपपुर, 27 मार्च (हि.स.)। जिले में अब तक 10 लाख 63 हजार 144 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके लगवाए जा चुके हैं। इसमें 5 लाख 29 हजार 868 व्यक्तियों ने प्रथम व 5 लाख 33 हजार 276 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने रविवार को बताया कि जिले में अब तक 15 से 17 वर्ष के 37177 बच्चों को प्रथम तथा 20393 बच्चों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। 2646 हेल्थ केयर वर्करों, 1405 फ्रंट लाईन वर्करों तथा 60 वर्ष से अधिक रोगग्रस्त 1257 वरिष्ठ नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया है कि जिले में अब तक 12 से 14 वर्ष तक के 2295 बच्चों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है।