मप्रः मंत्री सिलावट ने पौधा लगाकर मनाया मुख्यमंत्री चौहान का जन्म-दिन

Share

भोपाल, 05 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिन पर सीएम आवास पहुँचकर उन्हें बधाई और शुभाकामनाएँ दी। मंत्री सिलावट ने भोपाल निज आवास परिसर में मुख्यमंत्री चौहान के जन्म-दिन पर बेलपत्र का पौधा भी लगाया। पौध-रोपण के समय कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

सिलावट ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा चलाये जा रहे प्रतिदिन पौधा-रोपण अभियान से प्रेरणा लेकर आज उनके जन्म-दिन पर पौधा-रोपण किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान एक जननायक हैं, वे हमेशा पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हैं। उनके जन्म-दिन पर कार्यकर्ताओं ने यह तय किया है कि उनका जन्म-दिन सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की भावना के साथ मनाया जाए।