राजगढ़, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के ब्यावरा शहर के भंवरगंज मौहल्ले में रहने वाले गजेन्द्र गोस्वामी का चयन आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान राॅयल्स के नेट बाॅलर के रुप में हुआ है। नागपुर में आयोजित चयन प्रतियोगिता में 300 युवा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था, प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता के रुप में भारतीय गेंदबाज मुनाफ पटेल थे, क्रिकेटर मुनाफ पटेल के सामने 140 की गति से बाॅलिंग कर गजेन्द्र गोस्वामी ने अपनी जगह बनाई।
युवा क्रिकेटर गजेन्द्र पुत्र दौलतराम मूलतःब्यावरा शहर के भंवरगंज के निवासी है, जो 2014 से क्रिकेट खेल रहे है और वह किसान परिवार से संबंधित है। ब्यावरा पीजी काॅलेज ग्राउंड पर अभ्यास के साथ ही वह रतलाम की स्टार्ट स्मार्ट क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे है। युवा खिलाड़ी के चयन पर शहरवासियों सहित मित्रगणों ने शुभकमानाएं दी।