-दिवंगत सीडीएस रावत की जयंती पर कुष्ठ रोगियों को किए फल वितरित
ऋषिकेश,16 मार्च (हि.स.)। दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के 65वें जन्मदिन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। महापौर ने कहा कि सीडीएस स्वर्गीय रावत सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भजनगढ़ स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंची महापौर ने बेहद सेवाभाव के साथ आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि जनरल रावत रणनीतिक विचारों के प्रति उत्साही थे। उन्होंने विभिन्न थिंक टैंकों की गतिविधियों में काफी समय और ऊर्जा दी। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।
इस दौरान पंकज शर्मा,एच एन सिंह, राजकुमारी जुगलान,रजनी बिष्ट, विवेक गोस्वामी,पवन शर्मा, राजीव गुप्ता, सुजीत यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह,नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल राजभर, सरोज कुकरेती, संतोष रावत आदि मौजूद रहे।