रतलाम, 26 मार्च (हि.स.)। मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन खिलाडिय़ों का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ ।
रतलाम मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकैडमी के संचालक अभिषेक शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को भोपाल में आयोजित हुई वूशु यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में एकेडमी के यश सोलंकी, परवेश परमार तथा कुमारी महक सोलंकी ने अपने वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उनके इस प्रदर्शन के कारण 28 से 31 मार्च को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वू शू चैंपियनशिप के लिए उनका चयन किया गया है।