देहरादून, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड में उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण की आख्या पर प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ विकासखंड थलीसैंण प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रदीप को कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण से सबद्ध कर दिया गया है।
इसे जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा आनंद भारद्वाज ने जारी किया है। 28 मार्च 2022 सोमवार को जारी इस निलंबन आदेश पत्र के अनुसार निलंबन अवधि में प्रदीप कुमार को आधा वेतन देय होगा और कोई महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान तभी किया जाएगा, जब प्रदीप कुमार इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे कि उन्हें किसी अन्य सेवायोजना, व्यापार, वृत्ति अथवा व्यवसाय से आय नहीं है।