बुलंदशहर : पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैस का सिलेंडर फटा, 10 छात्र घायल

Share

बुलंदशहर,07 मार्च(हि.स.)। डिबाई तहसील स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैस में सोमवार को खाना बनाते वक्त सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 10 घायल हुए है। सभी छात्रों को रेस्क्यू करके अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को छात्रावास के मैस में खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान अचानक सिलेंडर फटने से दस घायल हो गये। इस घटना से पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। सभी छात्रों को रेस्क्यू करके अलीगढ़ रेफर किया गया।

जिलाधिकारी ने घटना पर बताया कि दस छात्र घायल हुए हैं, सभी खतरे से बाहर हैं।