एनएसएस शिविर में पुलिस ने दी कानून की जानकारी

Share

गोपेश्वर, 24 मार्च (हि.स.)। चमोली जिले के मंडल घाटी स्थित संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में गुरुवार को चमोली पुलिस ने स्वयंसेवियों को कानून की जानकारी देते हुए साइबर क्राइम और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी, ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

गोष्ठी में महिलाओं के कानूनी अधिकारों की कानूनी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर चुप ना रहें अपनी शिकायत और समस्या शीघ्र नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नम्बर-112 पर दर्ज करायें, पुलिस की ओर से शीघ्र कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। एडीटीएफ प्रभारी मनोज नेगी ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन तथा दुष्प्रभाव के चलते छात्र-छात्राओं को नशे, मादक द्रव्यों और ड्रग्स के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एडीटीएफ प्रभारी मनोज नेगी, चैकी प्रभारी मण्डल राजनारायण व्यास और प्रधानाचार्य संस्कृत महाविद्यालय जगदीश प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।