सौ साल के नसरुद्दीन ने किया मतदान

Share

मऊ, 07 मार्च (हि.स.)। जनमत में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है। इसी क्रम में मऊ में सौ साल के मोहम्मद नसरुद्दीन ने मतदान किया। घर वालें उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र में लेकर पहुंचे। नसरुद्दीन नगर क्षेत्र के रहने वाले है और उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान कर अच्छा प्रतिनिधि चुने।