देवरिया : बरहज में कमल खिलाकर जनता ने दीपक को भेजा

Share

देवरिया, 10 मार्च (हि.स.)। बरहज विधानसभा में भाजपा से दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाखा को 85़251 वोट मिला। जबकि सपा से मुरली मनोहर जायसवाल को 68,107 मत मिला। इस प्रकार दीपक ने 17,144 वोटों से जीत दर्ज की है।

बसपा से विनय कुमार तिवारी को 23,145 मत, कांग्रेस से रामजी गिरी को 2060 मत, आम आदमी पार्टी से महंथ को 206, सुभाष पार्टी राम इकबाल 198, मोडरेट पार्टी राम आसरे 455, सुधीर कुमार विश्वकर्मा राइट टू रीकाल 364, कृष्ण चन्द्र दीक्षित 420 वोट, भाष्कर मिश्र निर्दल 372 वोट, विजय शंकर हिन्दुस्तान मोर्चा 766 मत मिला। वहीं नोटा को 1845 मत मिला है।