आरा,26 मार्च(हि. स)। एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार प्रदेश के आठ सदसीय टीम में पांच खिलाड़ी भोजपुर से चयनित किये गए हैं।
ये सभी चयनित खिलाड़ी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी से चयनित होकर शनिवार को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए।खिलाड़ियों और जिले के नागरिकों ने इसे भोजपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के वरीय प्रशिक्षको ने अपने कठिन परिश्रम संघर्ष और बेहतरीन प्रशिक्षण के बदौलत इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तर पर सुनिश्चित कराया है।्रइन खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक नीरज कुमार खुद भी एक कोच के तौर पर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं
उनका कहना है कि हमारे खिलाड़ी और भी अच्छे करेंगे और सफर में तथा खेल के अंतिम समय तक हम इनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लगतार टिप्स देते रहेंगे।तीरंदाजी के एक और कोच कुंदन कुमार भी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं।खिलाड़ियों में महिला वर्ग में पूजा सिंह, पुजा रॉय, सपना कुमारी तथा पुरुष वर्ग में धीरज रॉय , शुभम कुमार शामिल हैं।भोजपुर खेल जगत में पूरे खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।
टीम को रवाना किये जाने के समय जिला खेल पदाधिकारी, क्रिकेट अकादमी के कुमार विजय, धीरज कुमार,पारा तिरंदाज,उर्जा कुमारी, सामर्थ्य कुमार, सोनी कुमारी,आकाश कुमार,सात्विक कुमार, दयानिधि शर्मा, राहुल कुमार आदि कई लोगो ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शूभकामनाएँ दी हैं।