नायब सूबेदार आरएस राव ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में जीता स्वर्ण, भारतीय सेना ने दी बधाई

Share

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। भारतीय सेना के नायब सूबेदार आरएस राव ने दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक हासिल किया। राव ने लॉन्ग जंप टी-64 इवेंट में 6.42 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राव के पदक जीतने पर भारतीय सेना ने उन्हें बधाई दी है।

भारतीय सेना के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, “भारतीय सेना के नायब सूबेदार आरएस राव ने दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में 6.42 मीटर की छलांग लगाकर लॉन्ग जंप टी-64 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता और देश और भारतीय सेना का नाम रोशन किया।”

भारतीय दल ने दुबई 2022 विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री और 13वीं फ़ैज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 14 पदक अपने नाम किये। भारत पांच स्वर्ण पदक, छह रजत और तीन कांस्य पदकों के सात पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। कोलंबिया 12 स्वर्ण सहित 25 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद अल्जीरिया (16) और थाईलैंड (30) ने क्रमशः 11 और 8 स्वर्ण पदक जीते।