– कई भवनों पर सीलिंग व कुर्की की कार्रवाई
गाजियाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। कर वसूली अभियान के दौरान रविवार को नगर निगम के कर विभाग ने पांचों जोन से सवा करोड़ की कर वसूली की। इस दौरान नगर निगम ने वसूली कैम्प लगाया और कई बकायेदारों की सम्पत्ति भी सील करने व कुर्की की कार्रवाई की।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पांचों जोन में कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सिटी जोन में 11 लाख 5 हजार 410, कवि नगर जोन में 17 लाख 93 हजार 207 रुपये, विजय नगर में 3 लाख 54 हजार, मोहन नगर जोन में 2 लाख 58 हजार 165 रुपये तथा वसुंधरा जोन में 12 लाख रुपये के कर की वसूली की गई।
सिंह ने बताया कि 12 लाख 93 हजार 768 रुपये का कर वसूला गया। श्री शर्मा ने बताया कि इस दौरान सिटी जोन में राजनगर एक्सटेंशन में विशेष कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 3 लाख 93हजार 600 रुपये का सम्पत्ति कर जमा कराया गया। साथ ही रिछपाल पुरी, नवयुग मार्केट, नंदग्राम, नेहरू नगर में कोठी में सीलिंग की कार्रवाई की गई और सीवर संयोजन काटने के नोटिस भी जारी किए गए। उन्होंने बताया कि विजय नगर में भी कई लोगों ने कार्रवाई होते हुए 80 हजार 829 की वसूली की गई। जबकि वैशाली आदि क्षेत्रों से 9 लाख 88,340 की वसूली की गई। सिन्हा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।