कानपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जनपद के शहरी क्षेत्र में नगर निगम की राजस्व वसूली को लेकर गुरूवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी एन ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष कमी व लापरवाही के चलते दो कर अधीक्षकों व 10 राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किया है।
नगर आयुक्त ने 60 प्रतिशत से कम वसूली करने वालों में से सबसे निम्न 10 राजस्व निरीक्षकों से एक-एक कर उनके द्वारा को जा रही शिथिल कार्यवाही की जानकारी ली। ऐसे राजस्व निरीक्षकों द्वारा संतोषजनक उत्तर एवं आगामी एक सप्ताह का वर्कप्लान ना देने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही समुचित पर्यवेक्षण ना करने के कारण इनके सम्बंधित कर अधीक्षक राम अचल एवं मोनिका को भी नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी करने व कार्य में सुधार न होने पर इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के लिए शासन में पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया गया को आगामी एक हफ्ते में युद्ध स्तर पर कार्यवाही करके राजस्व वसूली के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ति करें।