अनूपपुर, 25 मार्च (हि.स.)। प्रान्तीय संगठन के आव्हान पर मप्र लघुवेतन कर्मचारी संघ अनूपपुर ने भृत्य पदनाम परिवर्तन करने सहित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि भृत्य का पदनाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक करने, पुरानी पेंशन बाहाली, प्रदेश में कार्यरत आकस्मिक कार्यभारित सेवा के कर्मचारियों के नियमित करने, बर्दी धुलाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 200 रुपये किये जाने, स्थायीकर्मी को नियमित का अवसर प्रदान करने, दैनिक वेतनभोगी/अंशकालीन मजदूर कर्मचारी/आउटसोर्स कर्मचारी/ऑगनबाडी कार्यकर्ता प्रदेश में नियमित करने एवं प्रदेश में कार्यरत समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को केन्द्र की कर्मचारियों की भाँति छठवें वेतन की विसंगति को दूर करते हुये ग्रेड पे-1300 के स्थान पर 1800 रुपये करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।