विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की

Share

देहरादून, 15 मार्च (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने और ऋषिकेश से चौथी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड की राजनीति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।