मंत्री गणेश जोशी ने बीसी खण्डूरी से की भेंट

Share

देहरादून, 28 मार्च (हि. स.)। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी से मुलाकात की। मंत्री जोशी पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूरी के वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचे और भाजपा के वयोवृद्ध एवं स्तम्भ नेता की कुशलक्षेम जानी एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी भाजपा के स्तम्भ नेताओं में से एक हैं। मैं भी एक पूर्व सैनिक हूं और इस सैन्य बहुल प्रदेश का हर एक फौजी, पूर्व जनरल ड़ी से मिल कर और उनके आशीष वचन प्राप्त करके गौरवांवित महसूस करता है। उत्तराखण्ड राज्य में निष्पक्ष विकास तथा राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुशासन के वह पुरोधा रहे हैं। ऐसे अनुभवी नेता से मुलाकात कर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान जनरल खण्डूरी की धर्मपत्नी अरुणा खण्डूरी भी उपस्थित रहीं।