मथुरा : गोरक्षकों को बंधक बनाकर पीटा, बाजार हुए बंद

Share

मथुरा, 06 मार्च (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुरा में गौकशी की सूचना पर पहुंचे गौरक्षकों को बंधक बनाकर अल्पसंख्यक लोगों ने मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो गोरक्षकों को छुड़वाया, जबकि तीन गोरक्षक वहां से पहले ही किसी तरह निकल चुके थे।

कोतवाली पुलिस ने हमले में घायल हुए गोरक्षकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा है। पुलिस के अनुसार, मनोहरपुरा में पांच गोरक्षक पहुंचे थे, इनमें से तीन हमले के बाद भाग खड़े हुए। इस घटना के विरोध में दरेसी रोड, कोतवाली रोड, डीग गेट, घीयामंडी आदि बाजार बंद कर दिए गए। गुस्साएं गोरक्षकों ने एलान किया है कि किसी भी सूरत में गोकशी नहीं होने देंगे।

रविवार सुबह साढ़े छह गोकशी की सूचना पर गो रक्षा दल के रविकांत शर्मा, अनुपम, बंटू और मोहित, अरुण गुर्जर कार्यकर्ता शहर कोतवाली क्षेत्र के मनोहरपुरा स्थित मेवाती मौहल्ला क्षेत्र अंसार, सलीम और बाबूलाल के मकान पर पहुच गए। गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खटखटाया। मकान के अंदर कुछ नही मिला। इसी बीच मुस्लिम युवक आ गए। दोनों तरफ से गाली गलौज और मारपीट हो गई। गो रक्षक दल का कहना है, उनके ऊपर पथराव कर दिया। मारपीट और पथराव में गौ रक्षक दल के मोहित शर्मा, अनुपम घायल हो गये। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हिंदू वादी संगठन के लोग एकत्र हो गए। पहले कोतवाली पर हंगामा किया और इसके बाद बाजार में प्रदर्शन किया। इससे बाजार बंद हो गया।

गौ रक्षक दल के पदाधिकारियों का कहना है कि हमले की सूचना देने के दो घंटे तक नही पहुंची। इधर मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने नारेबाजी की और उनको देख लेने की धमकी दी। इलाके में पुलिस गश्त कर रही है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। एसपी सिटी का कहना है कि हालात सामान्य हैं और कई थानों का पुलिस फार्स तैनात कर दिया है।