मतगणना में अराजकता नही होगी बर्दास्त : एसपी

Share

-डीएम-एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चित्रकूट,09 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा बुद्धवार की शाम रामायण मेला सीतापुर का निरीक्षण कर 10 मार्च को होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मतगणना कार्य में लगे पुलिस बल की रिहर्सल करवायी गयी।

बुधवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चित्रकूट जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना स्थल बनाये गये। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर का डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला के साथ मुआयना करने के दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ रामायण मेला परिसर से यूपीटी तिराहे तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान एसपी ने कहा कि मतगणना में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई के साथ अनुपालन कराया जायेगा। कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एस. सुधाकरन, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, उपजिलाधिकारी सदर पूजा यादव, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एस0पी0 सोनकर, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/कार्यालय हर्ष पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।