कानपुर, 09 मार्च (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के मरीज जनपद में भले ही कम आ रहे हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन में लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को जनपद के 43 सेंटरों पर 5350 वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को 15 वर्ष आयु के लिए प्रथम व द्वितीय डोज के लिए 21 सेन्टर बनाए गए है। बूस्टर डोज के लिए 31 सेन्टर बनाए गए है। जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 23 सेंटरों पर 2800 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 70 सेंटरों में 2500 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी। कुल 43 सेंटरों में 5350 डोज लगायी जायेगी।