मंदसौर, 25 मार्च (हि.स.)। इंदौर की टीम ने मंडी में तौल कांटो की जांच की। मंदसौर कृषि मंडी में तौल-कांटे में गड़बड़ी के आरोप के बाद इंदौर से आई टीम ने मंडी में लगे तौल-कांटों की जांच की। इस दौरान टीम ने 20-20 किलो के 1800 किलो के बांट रखकर जांच की गई जिसमें वह सही मिला। निजी तौल-कांटे पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। किसानों के आरोप पर अधिकारी जांच जांच की बात कह रहे हैं।
मंदसौर कृषि मंडी में एक माह पहले ट्रॉलियों में उपज की तौल को प्राथमिकता देते हुए काम शुरू कराया। एक दिन पहले भारतसिंह निवासी डिगांवमाली एवं महिपाल पाटीदार निवासी बालागुढ़ा ने ट्रॉली का तौल बाहर निजी तौल-कांटे पर कराया। उसी ट्रॉली का तौल मंडी परिसर में अनुबंध पर चल रहे तौल-कांटों पर कराया। इस दौरान दोनों पर्ची में 1 क्विंटल का अंतर पाया गया। मामले में बुधवार रात को मंडी में किसानों ने हंगामा भी किया। अधिकारियों ने समझाइश देकर मामला शांत किया।
मामले में इंदौर से आए जांच दल व मंडी अधिकारियों ने मंडी परिसर में लगे तौल-कांटों की जांच की। इसमें अधिकारियों ने तौल-कांटे पर 20-20 किलो के करीब 1800 किलो के बांट रखे। उसकी रीडिंग ली गई तो तौल बराबर पाया गया। इसके बाद मंडी अधिकारी तौल-कांटे को सही बता रहे हैं। अधिकारी किसान ने बाहर जहां जांच कराई उस तौल-कांटे में गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। जांच का विषय होने की बात कही जा रही है। केनन विंग सिस्टम के लोकेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि सभी के सामने मंडी तौल-कांटे पर दोनों तरफ लाइन से 1800 किलो के बाट रखे गए। इसमें तौल बराबर पाया गया है।