नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट पहले दक्षिण अफ्रीका में ओमाइक्रोन खतरे के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट 1 अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में शुरू होने वाला है। भारतीय टीम की कप्तानी सलीमा टेटे करेंगी, जबकि इशिका चौधरी टीम की उप-कप्तान होंगी।
भारत को पूल डी में जर्मनी, मलेशिया और वेल्स के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल 2022 को वेल्स जूनियर महिला टीम के खिलाफ करेगी। उसके बाद 3 अप्रैल को भारत का सामना जर्मनी और पांच अप्रैल को आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में मलेशिया से होगा। क्वार्टर फाइनल 8 अप्रैल, सेमीफाइनल 10 अप्रैल और फाइनल 12 अप्रैल 2022 को खेला जाएगा।
भारत की 20 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर- बिच्छु देवी खरीबाम और खुशबू।
डिफेंडर्स-मरीना लालरामनघाकी, प्रीति, प्रियंका, इशिका चौधरी और अक्षता अबसो देखाले।
मिडफील्डर-रीत, अजमीना कुजूर, बलजीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी।
फॉरवर्ड- लालरिन्दिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका और संगीता कुमारी।