सीहोर : देश की प्रगति में बंसकार धानुक समाज के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : विधायक राय

Share

– बंसकार धानुक समाज को विधायक ने दी धर्मशाला की बड़ी सौगात

सीहोर, 27 मार्च (हि.स.)। भारतीय सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी बंसकार धानुक समाज के युवा उत्कृष्ठ कार्यों का प्रदर्शन कर देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभी कार्यों में बंसकार समाज प्रदेश ही नहीं देश में अग्रणी बना हुआ है, सीहोर में बंसकार सामाजिक धर्मशाला निर्माण की मांग को अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। उक्त बातें विधायक सुदेश राय ने कही।

बंसकार धानुक समाज युवा समिति के तत्वाधान में रविवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय, विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, विशिष्ठ अतिथि श्रीसकल पंच धानुक समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बड़ेले, जिला अध्यक्ष श्रीदैव चंद झरया के द्वारा भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बंसकार धानुक समाज के विशिष्ठ समाजजनों को अतिथियों के द्वारा शॉल श्रीफल स्मृति चिंह भेंटकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय बंसकार धानुक समाज युवा जिला अध्यक्ष एन पी सागर ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम को विधायक राय ने संबोधित करते हुए कहा कि बंसकार धानुक समाज कलाकारों का वीरों का समाज है फिर कठोर प्रकृति के बांसों को मोड़कर उपयोगी देशी सामग्री बनाना हो या फिर वाद्ययंत्रों के माध्यम से खुशी का माहौल प्रदान करना हो, सेना में सीना तानकर बंदूक चलाना हो, बंसकार धानुक समाज साधुवाद का पात्र है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर समाज की प्रगति में सहायक बनने का आहृवान समाज के युवाओं से किया। समाजसनों ने धर्मशाला निर्माण कराने की घोषणा करने पर विधायक सुदेश राय का हद्रय से आभार व्यक्त किया।