– समाज से जुड़े वरिष्ठ वकीलों, चिकित्सकों व शिक्षकों को हर वर्ष सम्मानित करने का फैसला
हमीरपुर, 29 मार्च (हि.स.)। हमीरपुर मानव सेवासंस्था ने मंगलवार को शाम यहां प्राचीन पतालेश्वर मंदिर परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया है।
मानव सेवा संस्था के प्रमुख प्रशांत कुमार खरे ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण काल में पत्रकारों ने जान हथेली में लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे है। इसीलिए इन्हें सम्मान देने के लिए मंच दिया गया है। कहा कि समाज में वरिष्ठ अधिवक्ताओं, इंजीनियरों, शिक्षकों और चिकित्सकों को भी आने वाले समय में सम्मानित किया जाएगा।
हमीरपुर के वरिष्ठ पत्रकारों में अनिल सोनी, राजेश सिंह, राजीव त्रिवेदी, पंकज मिश्रा, प्रेम दत्त दीक्षित, अभय सिंह, अनुराग मिश्रा समेत अन्य संवाददाताओं को शाल और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राहुल बाजपेई, इन्द्रजीत वर्मा एडवोकेट, शिक्षक विपिन कश्यप, शिक्षक रमेश चन्द्र पाल, रुद्र खरे, विभोर, अभिषेक कुमार, संजय बाजपेई, अजीत सिंह, हर्ष सिंह आदि मानव सेवा संस्था के सदस्य मौजूद रहे।